फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Christian community celebrated Christmas festival with great pomp

Maharajganj News: मसीही समुदाय ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

Mon, 25 Dec 2023 07:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Dec 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Christian community celebrated Christmas festival with great pomp
नौतनवा/सिसवा बाजार। सोमवार को क्रिसमस पर्व ईसाई समुदाय ने धूमधाम से मनाया। समुदाय के लोगों ने चर्च में जाकर प्रार्थना कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

क्राइस्ट द किंग चर्च में रविवार की रात 10 बजे से मसीही समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की। रंग बिरंगी झालरों, स्टारों की जगमगाहट के बीच चर्च के बगल में बनाई गई चरनी (गोशाला) में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना और कैरोल गीत गाया। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के बाद पादरी ने केक काटा।
मसीही समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर भी प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया। लोगों ने चरनी (गोशाला) सजाया था जहां प्रभु यीशु का जन्म हुआ। रात 10 बजे से लेकर 2 बजे तक लोगों ने प्रार्थना की। समुदाय के बच्चों ने भी परिजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया। कैरोल गीत गाते हुए लोगों ने नृत्य किया और एक दूसरे को बधाई दी। फादर सोबिन ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के बाद विशेष प्रार्थना के बाद केक काटा गया।
विज्ञापन

होली क्रास स्कूल में सोमवार को सुबह मसीही समुदाय ने क्रिसमस पर्व मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। चरनी बनाने में मोनिका को पहला स्थान, नीरू आडम को दूसरा और मायरा ब्वायड को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा बाजार कस्बे के वार्ड नंबर दो लोहिया नगर में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सेंट एंड्रयूज चर्च में सोमवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें चर्च के पास्टर योहन्ना आदम व समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के बताए सतमार्ग पर चलने की शपथ ली। इस दौरान पास्टर विजेंद्र, शंभू यादव, कुंदन राय, पंकज जायसवाल, राहुल राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed