फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chowkidars expressed displeasure due to demands not being met

Maharajganj News: मांगें पूरी नहीं होने से चौकीदारों ने जताई नाराजगी

Mon, 26 Feb 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Chowkidars expressed displeasure due to demands not being met
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर बैठक की। मांगें पूरी नहीं होने से चौकीदारों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

चौकीदार हरिकेश बहादुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 70000 ग्राम प्रहरी हैं, जो 2500 सौ रुपये अल्प वेतन में 24 घंटों तक निरंतर सात दिनों तक ग्राम पंचायतों की निगरानी व रखवाली करते हैं। इनके द्वारा अपराधिक गतिविधियों की सूचना थाना पर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले चौकीदार संघ अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को भाजपा प्रदेश कार्यालय बुलाकर यह वादा किया गया था कि भाजपा का साथ देकर चुनाव जितवाइए, मेरी सरकार बनने पर सभी चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतन वृद्धि की जाएगी, लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ की तीन मांगों में पहला ग्राम प्रहरी चौकीदारों के वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। पुलिस के अनुरूप वर्दी एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार ग्राम प्रहरी चौकीदारों से कार्य लिया जाए और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान मुख्तार, जाफरी, हबीबुन निशा, बासुदेव, राम अधीन, सिंहासन, कोईला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed