फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chori

वाहन चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
chori
वाहन चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोल्हुई पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल, गांजा, तमंचा और बेचे गए वाहन की रकम भी बरामद हुई है।

यह जानकारी पुलिस कार्यालय में एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कोल्हुई एसओ रामसहाय चौहान अपने हमराहियों के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बटईडीहा घाट पर डूूडा नदी के किनारे भारत नेपाल सीमा में दो संदिग्ध चोरी की चार बाइक के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके पास से चार बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 1.3 ग्राम गांजा और बेचे गए वाहन के 20 हजार रुपये नकम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों की पहचान धर्मवीर चौधरी और हरिद्वार चौधरी निवासी बभौली थाना रायपुर जनपद रूपनदेही (नेपाल) के रूप में हुई। दोनो ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करके नेपाल ले जाकर बेचते हैं, जो रकम मिलती है उसे आपस में बांट लेते हैं। आरोपितों ने बताया कि अभी तक 15 मोटरसाइकिलों को चुराकर नेपाल ले जाकर बेच चुके हैं। दोनो आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed