फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chinese minister visits Lumbini urges Chinese tourists to bring Lumbini

Nepal News: चीन के मंत्री ने किया लुंबिनी का दौरा, पर्यटकों को नेपाल लाने के लिए किया आग्रह

Sat, 16 Dec 2023 04:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

डॉ. लामा ने उप मंत्री वांग के साथ भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को सुविधाजनक बनाने और चीनी पर्यटकों को लाने का प्रस्ताव रखा है। उपाध्यक्ष डाॅ. लामा ने कहा कि नेपाल एक संप्रभु और समृद्ध देश है। वह दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक साझेदारी सहित मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है।

विज्ञापन
Chinese minister visits Lumbini urges Chinese tourists to bring Lumbini
चीन का एक दल मैत्रीपूर्ण यात्रा के लिए लुंबिनी पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चीन के गुआंग्डोंग प्रदेश के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष वांग रुइजिंग के नेतृत्व में एक दल मैत्रीपूर्ण यात्रा के लिए लुंबिनी पहुंचा। लुंबिनी में गरीब समुदाय को भोजन वितरित किया गया। 11 सदस्यीय टीम का नेपाल-चीन मैत्री सोसायटी लुंबिनी द्वारा हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


लुंबिनी पहुंचे चीनी मंत्री ने लुंबिनी विकास निधि के उपाध्यक्ष डॉ. लार्कयाल लामा और चीनी उप मंत्री वांग रुइजुन ने शुक्रवार को लुंबिनी में बैठक की। उपाध्यक्ष डॉ. लामा ने चीनी पर्यटकों को लुंबिनी लाने का अनुरोध किया। डॉ. लामा ने उप मंत्री वांग के साथ भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को सुविधाजनक बनाने और चीनी पर्यटकों को लाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष डाॅ. लामा ने कहा कि नेपाल एक संप्रभु और समृद्ध देश है। वह दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक साझेदारी सहित मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। इस दौरान लुंबिनी डेवलपमेंट फंड के कोषाध्यक्ष सिद्धिचरण भट्टाराई, कार्यकारी सदस्य श्याम रोक्का, वरिष्ठ निदेशक ज्ञानिन राय, नेपाल-चीन मैत्री सोसायटी के अध्यक्ष लुंबिनी नारायण प्रसाद सपकोटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed