फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children's enthusiasm seen in the final of Bollywood fashion show

Maharajganj News: बालीवुड फैशन शो के फाइनल में दिखा बच्चों का उत्साह

Sun, 26 May 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children's enthusiasm seen in the final of Bollywood fashion show
महराजगंज। बालीवुड फैशन शो महराजगंज का फाइनल रविवार एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डॉ. पुष्पलता मंगल ने किया। रात्रि आठ बजे तक कुल 30 प्रतिभागियों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महराजगंज जैसे जिले में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कराकर बच्चों को मंच देना और विजेता को आगे बढ़ने का मौका देना हौंसला भरा कार्य है। दादा साहब फाल्के अवार्ड विनर सिद्धेश जाधव ने आयोजकों व प्रतिभागियों को संबोधित कर हौसला बढ़ाया। कहा कि पूरे जनपद से 150 बच्चे नृत्य, गायन व फैशन शो का हिस्सा बने, यह गर्व की बात है। इसके बाद लखनऊ, कानपुर गोरखपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के स्पांसरों ने प्रतिभागियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया। सबसे पहले सानिध्या ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद स्मार्टी, शुभी ने डांस तो आस्था त्रिपाठी ने गायन प्रस्तुत कर शुभकामना बटोरी। जज के रोल में सुप्रीत कौर मिस इंडिया में फाइनलिस्ट, ओम कन्नौजिया, मिस झांसी प्रोमिला पीटर व मिस्टर दिल्ली नासिर अंसारी, कैटलीना मैडम रहीं। महराजगंज ऑन ऑफिसियल से संतोष सत्यार्थी, इवेंट मैनेजर दीपू चौधरी, सात्विक राय, सादिक अली, श्यामकरन, आयुष, आशुतोष, दीपक राव मौजूद रहे। सदर की बीसीपीएम लवली वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed