फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children showed talent in fashion show

Maharajganj News: फैशन शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 06 May 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in fashion show
महराजगंज। फैशन शो महराजगंज का सेमीफाइनल रविवार को एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना ऑडिशन दिया। नृत्य के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने किया। कहा कि महराजगंज जैसे जिले में इस तरह की प्रतियोगिता कराकर बच्चों को बड़ा मंच प्रदान करना सराहनीय है। लेकिन पिछले तीन साल से आयोजन समिति के लोग बखूबी इस कार्य को संपन्न करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे नृत्य और गायन की विद्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हौसला ऐसे कार्यक्रमों के जरिए ही और बढ़ रहा है। कहा कि आयोजन समिति के लोगों को नगर पालिका की ओर से हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। मिस यूपी रैना जायसवाल, कैटलीना मैडम व अर्जुन जायसवाल की मौजूदगी में बच्चों ने नृत्य और गायन क्षेत्र में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम में शामिल तीनों ने प्रत्येक बच्चों को अलग-अलग मार्क्स दिए, जिसकी जांच दो दिन उपरांत की जाएगी। आयोजक सर्वेश कुमार, संतोष अपनी पूरी टीम के साथ लगे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed