फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chhath festival celebrated

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व

Fri, 12 Nov 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
chhath festival celebrated
उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
विज्ञापन

महराजगंज। आस्था के महापर्व छठ पर शहर में उत्साह का माहौल रहा। बृहस्पतिवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ ही चार दिनों तक चला सूर्योपासना का पर्व संपन्न हो गया। व्रतियों ने अपने घरों में पारण किया। भजनों के जरिए छठी मैया व सूर्यदेव का गुणगान किया गया। छठ घाट पर रंग-बिरंगे बल्बों से सजावट के साथ रोशनी का इंतजाम किया गया था। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
शहर के बलिया नाला, जिला उद्योग केंद्र, पिपरदेउरा, चिऊरहां, अमरूतियां समेत अन्य घाटों पर छठ व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा की। छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने बताया कि शहर के सभी घाटों पर जरूरी इंतजाम किए गए थे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जिले में सभी छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सभी थानेदार अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रही। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग करती रही।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, शहर के कोर्ट वार्ड स्थित बौलिया जलाशय में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
भोर में छठ घाट पर जाते समय व्रती महिलाएं, ...हे छठी मझ्या हर लीं बलैया, ...रिमिक झिमिक बोलेली छठी मइया... गीत गाती चल रही थीं। जलाशय पर व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही पुत्र व पति की लंबी उम्र की कामना कीं। इस दौरान शहर के कोर्ट मोहल्ला स्थित बौलिया तालाब, घोड़हवा के दामोदरी तालाब, बरगदवा, जिगनहवा, चमनगंज पुल, सात पांच पुल सहित आसपास के ग्राम ओबरी, बाली, खोन्हौली, पिपराकाजी, बुढ़ाडीह, बहरौली, बैदौली, हरदी सहित कई घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के दुर्गा मंदिर मानसरोवर, प्रेम पोखरा, बनकटी व उदितपुर पोखरे पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतीधारियों ने घंटों घाट पर भजन-कीर्तन किया। छठ घाट पर बच्चों ने आतिशबाजी की। छठ घाटों पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, परमात्मा अग्रहरी, नंदू पासवान, ध्रुव वर्मा आदि पहुंचे।
विधायक ने मां गंगा की आरती की
नौतनवां। नगर स्थित विष्णुपुरी, भुंडी एवं दोमुहान छठ घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी, चेयरमैन गुड्डू खान एवं पूर्व चेयरमैन नायला खान ने 21-21 दीयों से सजे स्वस्तिक चिह्न को मां गंगा में प्रवाहित कर गंगा मैया की आरती की और नगर में अमन-चैन की कामना की।
अर्घ्य दिलाने गए पंडित की हुई मौत
मिठौरा/सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के तीरथ टोला निवासी बैजनाथ तिवारी (65) बृहस्पतिवार की सुबह अर्घ्य दिलाते समय अचेत होकर पानी में गिर पड़े। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बैजनाथ तिवारी को मृत घोषित कर दिया। बैजनाथ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सिंदुरिया राम कृष्ण यादव ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात ही। संवाद
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में छठ पर्व पर हुआ भजन-कीर्तन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर में छठ पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रामजानकी मंदिर सरोवर एकमा, रेलवे स्टेशन लक्ष्मीपुर पोखरा, पकरडीहा, मोहनापुर, बेलवा, हथियागढ़, बकैनिया, बहोरपुर, बोकवा, पैसिया ललाईन आदि स्थानों पर बृहस्पतिवार उगते सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इस मौके पर स्थानीय लोगों जलपान की भी व्यवस्था की। भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल, सोनी कन्नौजिया, गोल्डी सिंह, दुर्गेश जायसवाल, अवधेश पांडेय, कृष्ण मुरारी आदि व्यवस्था में लगे रहे।
चोरी के आरोप में महिला को थाने ले गई पुलिस
नौतनवां। नगर स्थित विष्णुपुरी छठ घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह पूजा-अर्चना के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक महिला को चेन चोरी के आरोप में घेरकर कुछ लोग शोर मचाने लगे। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। मामला बढ़ता देख महिला पुलिसकर्मी महिला को अपने साथ लेकर थाने चले गए। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने पूछताछ के बाद कार्रवाई की पुष्टि की। संवाद
अर्घ्य देने की तस्वीर में पटा सोशल मीडिया
छठ महापर्व के समापन की तस्वीरों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म भर गया। पूजा की तस्वीरों को पोस्ट कर लोगों ने महापर्व की बधाई दी। युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। दूसरी ओर घाटो पर सेल्फी लेकर छठ पर्व को यादगार बनाने की कोशिश की गई।
बधाई संदेश के बहाने सियासी जमीन बनाने की कोशिश
महराजगंज। खास बात यह रही समाज के हर वर्ग के लोग इस महापर्व को सकुशल संपन्न कराने में जुटे रहे। दूसरी ओर छठ घाटो पर पोस्टरों की भरमार रही। बधाई संदेश वाले पोस्टर के जरिए नेताओं ने सियासी जमीन को बेहतर बनाने की कोशिश की। नेताओं ने प्रचार-प्रचार के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

छठ घाट से महिला का मंगलसूत्र छीना
फरेंदा। कस्बे के प्रेम पोखरा मंदिर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं कस्बे की वार्ड नंबर सात निवासी सुमन देवी का मंगलसूत्र छीन कर उचक्का फरार हो गया। महिला ने परिजनों को जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed