फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chaurasia Samaj's Jan Chetna Yatra started in the city

Maharajganj News: शहर में निकली चौरसिया समाज की जन चेतना यात्रा

Mon, 04 Mar 2024 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Chaurasia Samaj's Jan Chetna Yatra started in the city
महराजगंज। चौरसिया समाज जन चेतना यात्रा महराजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर समाज के लोगों को जागरूक कर रहा है। सोमवार को यात्रा महराजगंज शहर से होकर चौक बाजार में पहुंची। चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि चौरसिया ने कहा कि यात्रा लखनऊ से चलकर आठ जिले होते हुए महराजगंज पहुंची है। 28 जिलों में यात्रा पहुंचेगी जो चौरसिया समाज को जागरूक किया जा रहा है। चौरसिया समाज का उत्थान जरूरी है।
विज्ञापन

संचालन कर रहे महेश चौरसिया ने कहा कि यह जन चेतना यात्रा चौरसिया समाज को जगाने के लिए किया जा रहा है। ताकि समाज जागकर राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज के लोग सभी चुनाव में बढ़कर-चढ़कर हिस्सा लें प्रधान, बीडीसी जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद बने साथ ही आयोग में राज्यसभा में भी मनोनीत हो और यह सब तभी संभव होगा जब चौरसिया समाज भाजपा के साथ खड़ी होगा। जिलाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने कहा कि महाराजगंज में लगभग ढाई लाख के करीब चौरसिया मतदाता हैं। इस अवसर पर पंकज चौरसिया, रामजी चौरसिया, अतुल चौरसिया, सत्यम चौरसिया, रवि चौरसिया, अविनाश चौरसिया, चौरसिया शंभूनाथ वर्मा, राजकुमार चौरसिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed