फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chatbot number released

Maharajganj News: चैटबाट नंबर जारी

Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chatbot number released
महराजगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने परिवहन सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच को आसान बना दिया है। पहले सुविधा बढ़ाकर लगभग सभी कार्य ऑनलाइन करते हुए कार्य पारदर्शी पहले ही किए गए हैं।
विज्ञापन

अब विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकी का लाभ भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इसके लिए चैटबाट नंबर जारी किए गए हैं। इस नंबर पर 24 घंटे में कभी भी उपयोग में लाकर परिवहन सेवाओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना। परमिट, वाहन की फिटनेस संबंधी किसी भी सेवा की जानकारी अब घर बैठे व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8005441222 पर आसानी से ली जा सकेगी। परिवहन विभाग ने व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर जारी करते हुए लोगों से सेवा का लाभ लेने की अपील की है। 24 घंटे सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के रजिस्ट्रेशन, बीमा, पीयूसी आदि की जानकारी लेने के लिए एआरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
परिवहन से संबंधित सेवा और जानकारी सीधे फोन पर मिलेगी। इसपर शिकायत भी की जा सकेगी और समाधान की जानकारी भी मिलेगी। अधिकारियों को जारी निर्देश और नोटिस भी पता कर सकते हैं।

इनका पाएंगे लाभ- वाहन और सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण, वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस सेवा और आवेदन की स्थिति ट्रैक भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed