{"_id":"688bc4968d81cc3f0e0f92ea","slug":"character-was-maligned-through-a-group-call-from-abroad-case-filed-against-five-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156065-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश से ग्रुप कॉल कर चरित्र पर लगाया लांछन, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश से ग्रुप कॉल कर चरित्र पर लगाया लांछन, पांच पर केस
Fri, 01 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र की दो महिलाओं ने थाने में शिकायत कर सऊदी अरब रह रहे पांच व्यक्तियों के खिलाफ चरित्र लांछन का आरोप लगाया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
शिकायत के अनुसार आरोप है कि गांव के कुछ व्यक्ति मोबाइल पर ग्रुप कॉल कर महिलाओं का चरित्र हनन कर रहे हैं। इससे पीड़िताएं मानसिक रूप से आहत हैं और उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं।
महिलाओं ने अपनी शिकायत में बताया कि अशोक चौधरी उर्फ पांडा, मेराज, हारून, सलीम और दिवाकर वर्तमान में सऊदी अरब में हैं। यह सभी मोबाइल पर ग्रुप कॉल के दौरान आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, अशोक चौधरी ने अवैध संबंध होने का झूठा दावा किया और कहा कि वह जब चाहता है, संबंध बनाकर उसे छोड़ देता है। अशोक ने दूसरी महिला के बारे में भी अभद्र टिप्पणी कर दावा किया कि महिला के दो बच्चों में से एक उसका है। इसके अतिरिक्त अन्य अशोभनीय और भद्दी टिप्पणियां की गईं।