{"_id":"67350a3f733a002a420e53a6","slug":"chaos-buses-not-available-at-station-passengers-upset-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135637-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था : स्टेशन पर नहीं मिलतीं बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था : स्टेशन पर नहीं मिलतीं बसें, यात्री परेशान
Thu, 14 Nov 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम की बसों के लिए यात्रियों को हर रूट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। महराजगंज डिपो के पास 62 बसों का जत्था होने के बाद किस रूट पर कौन सी बस कब जाएगी, इसका निर्धारण नहीं है। दोपहर के समय डिपो पर किसी रूट की बस नहीं मिलती। यात्री पूछताछ केंद्र से जानकारी लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं।
महराजगंज डिपो से सर्वाधिक बसों का संचालन गोरखपुर व निचलौल रूट पर है। इस रूट पर बाहरी डिपो की गाड़ियां भी आती-जाती रहती हैं, लेकिन कौन सी बस कितने बजे गोरखपुर या निचलौल जाएगी, इसके लिए समय निर्धारित नहीं है। अधिकतर बसें सुबह 10 बजे तक गोरखपुर रूट के लिए निकल जाती हैं, फिर शाम के समय ही बस मिलती है।
अगर दो बजे दिन में गोरखपुर या निचलौल जाना हो तो डिपो पर बस नहीं होती है। बुधवार इसकी बानगी दिखी। बस न होने के कारण निचलौल के अजय पटेल व सविता बस का इंतजार करते मिले। बताया कि वह लोग आधे घंटा से यहां हैं, लेकिन बस नहीं है।
विज्ञापन
पूछताछ काउंटर पर कहा जा रहा है कि बस गोरखपुर से आने वाली है। वही वापस जाएगी, लेकिन बस अबतक आएगी इसकी जानकारी उनके पास नहीं थी। केदार यादव ने बताया कि गोरखपुर जाना है, लेकिन कोई बस नहीं लगी है।
जाने के लिए मैजिक या कोई अन्य गाड़ी पकड़नी होगी, क्योंकि शाम पांच बजे गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी है। इस तरह की समस्या से लोगों को हर रोज जूझना पड़ता है और समय पर उन्हें निगम की बस नहीं मिलती।
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने कहा कि सभी बसों के आने-जाने का समय तय है। कभी किसी रूट की बस देर में या पहले भी आ जाती है। ऐसे में यात्रियों को थोड़ा बहुत तो इंतजार करना ही पड़ता है।