फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Changing weather is making people sick, increasing number of patients in the district hospital

Maharajganj News: बदलता मौसम कर रहा बीमार जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is making people sick, increasing number of patients in the district hospital
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
महराजगंज। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ लग रही है। बदलते मौसम में लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही कई बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। सुबह से शाम तक काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं और तीमारदार मरीजों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या पेट की बीमारियों से संबंधित मरीजों की रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा आ रही है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

ठंड से गर्मी की ओर संक्रमण के दौरान हवा में नमी और तापमान का असंतुलन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रहा है। इससे सांस संबंधी समस्याएं और पेट की बीमारियां बढ़ गई हैं। गर्मी बढ़ने के साथ अपच, डायरिया और उल्टी-दस्त जैसे मामले भी उभर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार, इस मौसम में दूषित पानी और खान-पान का असर भी दिख रहा है। लोग बाहर का खाना अधिक खा रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ पानी पिएं, घर का पका हुआ ताजा भोजन करें, हाथों की साफ-सफाई रखें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें। यदि बुखार, खांसी या दस्त जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। देरी से समस्या बढ़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि वे जल्दी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed