फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chances of hail and rain today

Maharajganj News: आज ओलावृष्टि और बारिश की संभावना

Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chances of hail and rain today
महराजगंज। शुक्रवार से जनपद का मौसम एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। आज जहां ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ बूंदाबांदी तो शनिवार से बारिश की आशंका है। हवा की गति 35 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
विज्ञापन

बीते दिनों मौसम खराब रहा, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार धूप खिली। बृहस्पतिवार दोपहर बाद बादलों की आवाजाही ने धूप का प्रभाव सीमित रखा। धूप और बदली की लुकाछिपी का खेल शाम तक जारी रहा। शाम सात बजे के बाद बादलों का जमावड़ा लगता देखा गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड हुआ जो बुधवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा बनी है जो केरल तक जा रही है। इसके अग्रभाग के प्रभाव में प्रदेश भी आ रहा है। वही पश्चिमी विक्षोभ पहले से सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवाई व दक्षिणी-पश्चिमी हवा के समागम से मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed