फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chakbandi Lekhpal suspended

रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी लेखपाल निलंबित

Thu, 02 Sep 2021 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Chakbandi Lekhpal suspended
रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर चकबंदी कार्यालय पर तैनात एक लेखपाल का वीडियो रिश्वत लेते हुए बुधवार को वायरल हुआ था। इसके आधार पर आरोपित चकबंदी लेखपाल साधुशरण जायसवाल को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत जंगल गुल्हरिया मे खेतों की चकबंदी का कार्य चल रहा है। इसके लिए मोहनापुर चकबंदी कार्यालय स्थापित किया गया है। मोहनापुर कार्यालय का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ। इसमें कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल गुलहरिया के किसान से रकम लेते हुए लेखपाल दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चकबंदी कार्यालय चर्चा का विषय बन गया है। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने जांच कराया। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी जगदीश यादव ने बताया कि मोहनापुर चकबंदी कार्यालय पर तैनात लेखपाल साधुशरण जायसवाल का एक वीडियो ह्वाट्सएप पर वायरल हुआ था। जिसमें लेखपाल एक किसान से चकबंदी करने के नाम पर रकम लेते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते उसकी जांच की गई। आरोपी लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया। जबकि आरोपी लेखपाल साधुशरण जायसवाल ने बताया कि वह किसान को उधार रकम दिए थे, उसी का लेनदेन हो रहा था। बेवजह फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed