फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CDPO inspected Anganwadi centers, taught children

Maharajganj News: सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षक, बच्चों को पढ़ाया

Wed, 28 Aug 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
CDPO inspected Anganwadi centers, taught children
लक्ष्मीपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मीपुर अनुराग कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाया। कई केंद्रों के पोषण ट्रैकर होम विजिट, टीएचआर, लंबाई, ऊंचाई फीडिंग, वीएचएसएनडी, सैम, मैम बच्चों की फीडिंग आदि अपूर्ण मिले। जिस पर सीडीपीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने 24 घंटे के भीतर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुसार लोक कल्याणकारी योजनाओं को हर लाभार्थियों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक पोषण ट्रैकर एप पर काम में रुचि न दिखाने वाली कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सैम बच्चों की फीडिंग ई कवच पर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बोकवा, सिंहपुर थरौली, रुद्रपुर शिवनाथ आदि का निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाया और पोषण ट्रैकर की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed