{"_id":"610988a08ebc3ec30738bf7d","slug":"cbse-result-declaired-maharajganj-news-gkp40431187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : परिणाम देख चहके मेधावी, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : परिणाम देख चहके मेधावी, मनाया जश्न
विज्ञापन
बिशप एकेडमी स्कूल में सीबीएसई रिजल्ट निकलने के बाद खुसी जाहिर करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : परिणाम देख चहके मेधावी, मनाया जश्न
- सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों ने नंबर देख जताई नाराजगी, डीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीबीएसई दसवीं का परिणाम आने पर मंगलवार को विद्यार्थियों ने जश्न मनाया। खुशी का इजहार करते हुए एकदूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कम नंबर मिलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
अभिभावक अखिलेश पाठक, अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं छात्र सत्यम, आयुष, अनूप, आर्दश, राघवेंद्र, रमन पटेल ने कहा कि इस बार परिणाम संतोष जनक नहीं है। नंबर देने में पारदर्शिता नहीं है। कोरोना काल की वजह से परीक्षा भी नहीं हुई। नंबर देने का जो आधार बनाया गया है उसमें गड़बड़ी की गई है। जिले के कुछ अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी परिणाम पर नाराजगी जाहिर की। वहीं सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने बताया कि परिणाम पारदर्शिता के साथ आया है। समझाकर लोगों को शांत करा गया।
उधर, शहर में बिशप एकेडमी, डिवाइन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय के अलावा अन्य स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा। सेक्रेड हार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल प्रबंधक जीएन तिवारी, निदेशक आनंद तिवारी ने कहा कि परिणाम संतोषजनक है।
विज्ञापन
सिसवा कस्बे के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों को सेंट जोसफ स्कूल के प्रिंसिपल ओए जोसफ, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एनबी पाल, एसकेएसडी के कार्यवाहक प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने बधाई दी।
डॉक्टर बनना चाहती है मानसी
निचलौल नगर स्थित सेक्रेड हार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मानसी गुप्ता 96.4 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। मानसी ने बताया कि पिता विनोद व्यापारी हैं। मां अनिता घर का कार्य संभालती हैं। दो भाई अभय व वरुण हैं। उन्होंने बताया कि आगे चलकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। खेल में फुटबाल प्रिय है। उन्होंने बताया कि पसंदीदा नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।