फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against wife who attacked husband with knife

Maharajganj News: पति पर चाकू से हमला करने वाली पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against wife who attacked husband with knife
महराजगंज। पति पर चाकू से हमला करने वाली महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। श्यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति खून से लथपथ अपने कमरे में मिला। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। अगल-बगल के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बासपार कोठी के पिपरा टोला निवासी रामपत (55) को कुछ ग्रामीणों ने खून से लथपथ घर पर देखा। पास जाकर देखा तो उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि घायल रामपत की पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी ने चाकू से हमला किया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल की तहरीर पर रामपत की पत्नी सुमित्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल रामपत का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed