{"_id":"64fe181e509a4cfdd8019b54","slug":"case-registered-against-the-accused-who-blackmailed-and-raped-a-married-woman-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5516-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
पति के दोस्त ने पत्नी के साथ किया था दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो किया था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और उसका फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया है कि पति की गैरमौजूदगी में उनका दोस्त घर आता-जाता रहता था। इस दौरान वह मेरा मोबाइल लेकर चलाने लगा। मेरे मोबाइल से मेरा फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में भेज लिया। उसके बाद वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया और मेरी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद वह हमेशा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मैंने जब मना कर दिया तो उसने मेरा अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।