फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against son-in-law who attacked father-in-law

Maharajganj News: ससुर पर हमला करने वाले दामाद पर केस दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Jun 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Case registered against son-in-law who attacked father-in-law
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां खुर्द छोटका टोला पर रविवार रात दामाद अपने ससुर को चाकू मारकर फरार हो गया था। घायल के पुत्र की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घायल जनार्दन निषाद के पुत्र विशाल की तहरीर के अनुसार, उसके पिता ने 12 वर्ष पूर्व अपनी बड़ी बेटी गुड़िया की शादी गोरखपुर जनपद के थाना कैंपियरगंज नगर पंचायत के बख्तावर नगर वार्ड निवासी हरेंद्र के साथ किया था। हरेंद्र की तीन बेटियां होने पर वह पत्नी की पिटाई करता था। जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी देता था। छह दिन पूर्व उसकी बहन मायके आ गई। रविवार की रात करीब 10.30 बजे उसके पिता और बहनोई में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान उसके बहनोई ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी दामाद पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed