फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against mother and son for fraudulently embezzling money

Maharajganj News: धोखे से रकम हड़पने के मामले में मां, बेटे पर केस दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered against mother and son for fraudulently embezzling money
उधार की रकम मांगने पर मिली धमकी, परेशान होकर थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत खोन्हौली निवासी शैलेंद्र पटेल ने पुलिस से शिकायत कर एक युवक और उसकी मां पर धोखे से रकम हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को मां, बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

खोन्हौली निवासी पीड़ित शैलेंद्र पटेल ने पुलिस से बताया है कि वह गांव पर ही बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। छह माह पूर्व गांव के रहने वाले एक युवक को 70 हजार रुपये की गिट्टी, बालू, सरिया और सीमेंट दिया था। युवक ने 45 हजार रुपये तत्काल दे दिए, जबकि शेष बची रकम 25 हजार को दो माह बाद लौटाने की बात कहते हुए बकाया लगा दिया। दो माह बीतने के बाद बकाया रकम की मांग की तो टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

फिर 23 अक्तूबर को बकाया रकम को युवक से दोबारा मांगा तो वह और उसकी मां आक्रोशित हो गए। फिर मारपीट करने के साथ ही बकाया रकम को देने से इन्कार कर दिए। उन लोगों ने धमकी दी की अगर रकम की मांग की तो गोली मरवा कर हत्या करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में पीड़ित शैलेंद्र पटेल की तहरीर के आधार पर आरोपी मंदोदरी देवी और लड़के रंजित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed