{"_id":"671d55c72b1c194ebf0b63da","slug":"case-registered-against-four-in-dispute-over-keeping-straw-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134433-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुआल रखने को लेकर विवाद में चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुआल रखने को लेकर विवाद में चार के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला मरचहवा में पुआल रखने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष की एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के गांव चकदह टोला मरचहवा निवासी दुर्गावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 अक्तूबर को घर के बगल में खलिहान की जमीन में पुआल रख रही थी। इसको लेकर गांव के सीताराम, दीपक, माया देवी, सोनू आदि लोग मिलकर उन्हें और उनके लड़के अवधेश तथा पति रामप्रसाद को लाठी डंडे और ईंट पत्थर से मारा-पीटा। शोर मचाने पर गांव वाले आए तो जान से मारने की धमकी और गाली देते हुए भाग गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, दुर्गावती की तहरीर पर आरोपी सीताराम, दीपक, माया देवी व सोनू के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद