फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against five people in fight

Maharajganj News: मारपीट में पाच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

Sun, 29 Dec 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Dec 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five people in fight
सिंदुरिया/घुघली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर घुघली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। न्यायालय में दाखिल वाद में बृजनारायण सिंह निवासी पकड़ियार विशुनपुर ने बताया कि 13 मई को सुबह 10 बजे पुरानी रंजिश में पटीदार घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। पत्नी दुर्गावती ने विरोध किया तो मारने पीटने लगे। मकसूदन ने लोहे के राड से कमर पर मार दिया, जिससे मौके पर ही वह गिर गई। मैं, बेटी और बेटा बचाने पहुंचे तो हम लोगों की भी पिटाई कर दी। लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी भागे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो 156 तीन के तहत न्यायालय में वाद दाखिल किया। पुलिस ने मकसूदन सिंह, रामदरश सिंह, मंजेश सिंह, राजेंद्र सिंह व धीरज सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed