फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case of culpable homicide against nephew

Maharajganj News: भतीजे पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sun, 02 Feb 2025 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Feb 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against nephew
निचलौल। शहर के आजाद नगर वार्ड में दंपति के विवाद में धारदार हथियार की चपेट में आने से पति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को पत्नी की तहरीर पर भतीजे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। रविवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, शहर के आजाद नगर वार्ड निवासी गजेंद्र का किसी बात को लेकर पत्नी मंशा से विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए मौके पर 14 वर्षीय भतीजा और उसकी मां पहुंच गई। इसी बीच गजेंद्र अचानक कुछ दूर जमीन पर रखे धारदार हथियार (पहसुल) पर गिरकर घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में मृत गजेंद्र की पत्नी मंशा की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वार्ड में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed