फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case in manaur murder

Maharajganj News: मनौवर हत्याकांड में तीन नामजद सहित पांच पर केस

Wed, 26 Apr 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
case in manaur murder
मृतक मनौवर का फाईल फोटो ।संवाद
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 11 दिन बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सियरहीभार में बीते 14 अप्रैल की सुबह लगभग 7:30 बजे संपत्ति विवाद को लेकर पहली पत्नी के बेटों ने पिता मनौवर को ट्रैक्टर से कुचलकर घायल कर दिया। 15 अप्रैल की सुबह इलाज के दौरान मनौवर की मौत हो गई।
शुरुआत में इस प्रकरण में अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में पेज नंबर तीन पर किसान की मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप शीर्षक से खबर प्रकाशित की। पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना बताकर पल्ला झाड़ लिया। अमर उजाला पीड़ित परिवार की आवाज बुलंद करता रहा। पीड़ितों ने एसपी से मिलकर अपने दर्द को साझा किया तो उन्होंने केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ 11 दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के सियरहीभार निवासी मनौवर खान ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से चार बेटे तथा तीन बेटियां हैं। दूसरी पत्नी से एक बेटा व एक बेटी है। पहली पत्नी अपने चारों बेटों के साथ सियरहीभार गांव में रहती हैं। जबकि मनौवर दूसरी पत्नी व बेटे के साथ हरपुर तिवारी में सियरहीभार रोड पर घर बनवाकर रहते थे। 14 अप्रैल की सुबह वह अपनी बाइक से सियरहीभार में करीबियों के घर सेवईं पहुंचाने गए थे। वापस आते समय मुबारक के राइसमिल के पास आरोपी तीन बेटों व उनके दो अन्य साथियों ने मनौवर को घेर लिया और बुरी तरह से मारा-पीटा। आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर से उन्हें दो बार कुचला भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मनौवर की दूसरी पत्नी के बेटे अली खान मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। अली खान गंभीर रूप से घायल पिता को लेकर महराजगंज चले गए। एक निजी अस्पताल में मनौवर को आईसीयू में भर्ती कराया। अगले ही दिन भोर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मृतक मनौवर की बेटी सायदा की तहरीर पर आरोपी अकरम, इरफान व अशफाक व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed