{"_id":"6a1215f12c7c3d1d3b023b24","slug":"case-filed-for-luring-and-assaulting-a-teenager-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-150984-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलाने और मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलाने और मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संतकबीरनगर। जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर बुलाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के मोबाइल पर 22 मई की शाम करीब चार बजे राजकुमार ने फोन कर उसे बुलाया। आरोप है कि युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। परिवार के लोग खोजबीन करने लगे तो वह रघुराई के घर के पास किशोरी को छोड़ गया। जब उसने बेटी से पूछताछ की तो राजकुमार ने उसके साथ और उसकी बेटी के साथ मारपीट की।
एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक हरिनाथ मिश्र को सौंपी गई है।