फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against three friends who tried to rape the girl after seeing her alone

Maharajganj News: युवती को अकेले देख दुष्कर्म की कोशिश करने वाले तीन दोस्तों पर केस

Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three friends who tried to rape the girl after seeing her alone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को घर के अंदर अकेले युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित युवती ने पुलिस से बताया है कि बृहस्पतिवार को दोपहर में मां, बाप और भाई खेत में काम करने चले गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के रहने वाले तीन युवक सुनसान पाकर घर के अंदर घुस गए। अभी वह कुछ समझने की कोशिश कर ही रही थी कि एक युवक उसके मुंह को दाब कर बंद कर दिया। जबकि दूसरे युवक ने फाटक बंद करने लगा। तीसरा युवक गंदी हरकत करने लगा। किसी तरह मशक्कत कर मुंह से युवक का हाथ हटाकर शोर मचाया तो उसके बाद तीनों युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। युवती ने बताया कि तीनों युवक पिछले तीन महीनों से उसे तंग कर रहे थे और विरोध और शिकायत करने पर धमकी देते थे।
विज्ञापन


परसामलिक थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर प्रसाद ने कहा कि मामले में पीड़ित युवती के तहरीर पर आरोपी युवक अरबाज, सहबान, सहजाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed