फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against husband for stabbing his wife

Maharajganj News: पत्नी को चाकू मारने के मामले में पति पर केस दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband for stabbing his wife
ठूठीबारी। कस्बे के हनुमान मंदिर के पास रविवार की दोपहर घरेलू विवाद में आक्रोशित पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटना में शामिल चाकू को बरामद कर लिया था। सोमवार को पीड़ित महिला रुबीना ने अपने पति रमजान राईन के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे पति रमजान उनकी पांच वर्षीय बेटी नायरा को बेरहमी से पीट रहा था। जब रुबीना ने इसका विरोध किया और बच्ची को बचाने का प्रयास किया तो आरोपित पति गालियां देते हुए उसको भी मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान रमजान ने उस पर चाकू से पेट में हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। यह देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पीड़िता ने बताया कि पति उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी डर और सदमे में है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि रुबीना की तहरीर पर रमजान राइन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed