फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against four people including one named accused on murder charges

Maharajganj News: हत्या के आरोप में एक नामजद समेत चार पर केस

Tue, 29 Jul 2025 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Jul 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including one named accused on murder charges
नौतनवा। चंडीथान के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला का गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

मृतका की छोटी बहन अनामिका की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को एक नामजद समेत तीन-चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार की शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी मोना की छोटी बहन अनामिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम सात बजे बरवाकला गांव निवासी विकास तिवारी उर्फ आदित्य ने मोबाइल पर फोन कर उनकी बड़ी बहन मोना को बुलाया और फोन पर कहा कि कुछ व्यक्तियों को दुबई भेजना है। बीजा के सिलसिले में बात करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन चूकि बीजा मंगाने काम करती थी। विश्वास करके विकास तिवारी के साथ गई और वहां से विकास तिवारी ने 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से साजिश रचकर उनकी बड़ी बहन मोना के सिर पर लोहे की राड से प्राण घातक हमला किया, जिससे बहन मोना की मृत्यु हो गई।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विकास तिवारी उर्फ आदित्य तथा तीन चार अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed