फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against four including husband on dowry harassment charges

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस

Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband on dowry harassment charges
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव जमुहरा कला टोला पिपरहिया निवासी शकीला खातून ने पुलिस को तहरीर देकर पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज मांगने, मारने-पीटने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा अन्य धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में शकीला खातून ने बताया कि उनकी शादी नौ वर्ष पहले उमर के साथ हुई थी। उनके पिता शादी में दहेज के रूप में एक लाख रुपये व अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद से ही उनके पति उमर, ससुर नाजिर अली, सास समतुन्निसा तथा देवर चुन्नू दहेज में मोटर साइकिल की मांग करने लगे। बताया गया कि पिता बहुत गरीब हैं और बाइक नहीं दे पाएंगे। इसीको लेकर उन्हें लोग आए दिन मारते पीटते थे। बुधवार को करीब तीन बजे दहेज की बात को लेकर मारने-पीटने लगे शोर सुन कर आस-पड़ोस के लोग आए और बीच-बचाव किया। उसके बाद उन्होंने धमकी दी कि यदि शिकायत किसी से करोगी तो जान से मार कर फेंक दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी पति उमर, नाजिर अली, समतुन्निशा तथा चुन्नू के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed