{"_id":"6665b6dba504ffd35b04d429","slug":"case-filed-against-22-named-and-12-unknown-smugglers-who-beat-up-the-youth-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124291-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक को पीटने वाले 22 नामजद, 12 अज्ञात तस्करों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक को पीटने वाले 22 नामजद, 12 अज्ञात तस्करों पर केस
Sun, 09 Jun 2024 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। पुलिस को सूचना देने से नाराज तस्करों ने थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू निवासी एक युवक को पीटकर घायल कर दिया था। रविवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 22 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट, जानलेवा हमला करने, लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू टोला बैरिहवा निवासी विशाल अग्रहरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात गांव में नेपाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा चावल पुलिस ने पकड़ लिया था। सुबह गांव के ही एक युवक को कुछ तस्कर पीट रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा को दी। पैसिया बाबू चौराहे के पास स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दर्जन भर से अधिक तस्कर आए और दुकान में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की राड से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल होकर अचेत गया। उसके बाद दुकान में तोड़फोड़ कर कैश काउंटर में रखा करीब 21 हजार रुपये और सामान लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कलामुद्दीन खान, आशिक अली खान, मैनुद्दीन खान, लल्लू खान उर्फ असबुद्दीन खान, शब्बीर खान, कैफ खान, नियाज अहमद समेत 22 नामजद, 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।