{"_id":"657c606de2f9dc34390a1af4","slug":"case-against-councilor-and-others-for-threatening-nagar-panchayat-president-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11743-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर पंचायत अध्यक्ष को धमकी देने के मामले में सभासद सहित अन्य पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर पंचायत अध्यक्ष को धमकी देने के मामले में सभासद सहित अन्य पर केस
Fri, 15 Dec 2023 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
घुघली। नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करने व सभासद और ईओ को धमकी देना सभासद को मंहगा पड़ गया। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ की तहरीर पर पुलिस सभासद के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
वार्ड नंबर आठ निवासी सभासद सुधीर यादव पर आरोप है कि वह अपने साथी विशाल यादव के साथ आए दिन नगर पंचायत कार्यालय जाकर उत्पात मचाते रहते हैं। घटना के दिन उसने कार्यालय पहुंच जाकर उपस्थिति पंजिका छीन लिया और जबरन उसपर एक नाम लिखकर हाजिरी बनवा दिया। रोकने पर वह नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता को पीटने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि नगर अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद