{"_id":"661f1c00a16438690c0c1e15","slug":"case-against-bike-driver-in-womans-death-case-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120205-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला की मौत मामले में बाइक चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला की मौत मामले में बाइक चालक पर केस
Wed, 17 Apr 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के गांव बरवाभोज में सोमवार की रात बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत मामले में मृतका के पति फूलचंद प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। बरवाभोज निवासी फूलचंद प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी शकुंतला देवी सोमवार की रात घर के सामने सड़क पर निकली थीं। खैराटी के तरफ से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, आरोपी सुनील चौहान उर्फ बन्ने निवासी भुंडी मोहल्ला पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन