{"_id":"6a6664988c9106be30030960","slug":"cart-puller-drowns-in-pond-after-going-to-relieve-himself-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182056-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शौच करने गए ठेला चालक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शौच करने गए ठेला चालक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
फोटो: शौच के लिए घर से निकला, पैर फिसलने से डूब गया तालाब में
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलमनहां के जगदेवपुर में शौच के लिए घर से निकले ठेला चालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहां के जगदेवपुर निवासी श्यामकरन (56) रविवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब गांव के पास स्थित तालाब के पास शौच करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से अधेड़ तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अधेड़ को तालाब से बाहर निकाला। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्यामकरन ठेला चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी मुन्नी देवी व उनके परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव की कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।