फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car fell into a ditch, five people injured

Maharajganj News: गड्ढे में गिरी कार, पांच लोग घायल

Fri, 07 Mar 2025 06:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Mar 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch, five people injured
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपुर के पास हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के एम्स निवासी सूरज (30), छत्रपाल (70), आलोक पासवान (32), आलोक उर्फ पिंटू (25) और प्रीतम (26) नेपाल से गोरखपुर अपने घर लौट रहे थे। जब वे गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर देवपुर गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अंशु सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। पुरंदरपुर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed