फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car driver collides with e-rickshaw, mother and daughter die

Maharajganj News: कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

Thu, 26 Dec 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Dec 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Car driver collides with e-rickshaw, mother and daughter die
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार कार सवार ने ई-रिक्शा में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। एक सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मटेलू अपनी पत्नी गुंजा (35), सास सुम्हाखोर निवासी अजोरा देवी (60) व सात वर्षीय बेटी सलोनी के साथ परतावल साप्ताहिक बाजार में गए थे। देर शाम लौटते समय कप्तानगंज मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में अजोरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुंजा व सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गुंजा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
परसामलिक। क्षेत्र के मनिकापुर में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसहनिया उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर निवासी प्रमोद साहनी (37) बृहस्पतिवार की शाम नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदह टोला में मनिकापुर निवासी शैलेश शर्मा पुत्र पाथर के साथ जंगल के किनारे बंधे से होकर जा रहे थे। बाइक शैलेश चला रहे थे। अचानक एक नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों बंधे से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार प्रमोद साहनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचकर शव को घर लाए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नौतनवा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई अनिल साहनी की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed