{"_id":"67c9f51af72cfc2d6601588b","slug":"capacity-of-496-transformers-will-be-increased-by-rs-14-crore-uninterrupted-power-will-be-available-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144083-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 14 करोड़ से बढ़ाएंगे 496 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता, मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 14 करोड़ से बढ़ाएंगे 496 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता, मिलेगी निर्बाध बिजली
Fri, 07 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए जिले की 496 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे 4,63,508 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इस पर 14 करोड़ 57 लाख 36 हजार रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की ओर से गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत शासन को ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूरी मिल चुकी है। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द कार्यदायी संस्था की ओर जिले के 496 स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
भीषण गर्मी के दौरान बिजली की खपत अचानक बढ़ जाती है। इससे ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर फुंकने लगते हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। गर्मी शुरू होते ही शहर के लोग लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फॉल्ट से परेशान रहते हैं। हर साल गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे ट्रांसफाॅर्मरों पर अधिक भार पड़ता है।
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर गर्मी सहन नहीं कर पाते और जलकर खराब हो जाते हैं। इससे गांवों और शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। ट्रांसफाॅर्मरों के फूंकने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और फॉल्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार बिजली विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जगदेपुर सुरेश ने बताया कि हर साल गर्मियों में ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की समस्या आम हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली के बिना रहना पड़ता है। इससे न केवल आम नागरिकों को परेशानी होती है। बल्कि व्यापारी वर्ग और किसान भी प्रभावित होते हैं।
इन स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में होगी वृद्धि
जिगहनिया खालिकगढ़-25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
हरैया रघुवीर–25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
मानिक तालाब चंदीपुर-25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
पुरंदरपुर थाना-25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
अगया-25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
झामट-25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
परसोहिया-25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
मुजवलिया-63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
गुजरपुरवा-63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
सिकंदरा जीतपुर-63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
धनखरी-100 केवीए की जगह 250 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर
कमासिन बुजुर्ग-100 केवीए की जगह 250 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में बिजनेस प्लान के तहत विभिन्न गांवों और शहरों में लगे 496 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता की जाएंगी। ट्रांसफाॅर्मरों के लगने से बिजली आपूर्ति स्थिर और निर्बाध हो जाएगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।
-ई.चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय आनंदनगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्तमान में बिजली आपूर्ति बेहतर नहीं है। लोड बढ़ने पर अक्सर फाल्ट होता रहता है। आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी तो बेहतर रहेगा। निर्बाध बिजली मिलेगी।
-जितेंद्र गुप्ता, बैंदा
-- -- -- -- -- --
बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिलती है। ओवरलोड के कारण फाल्ट की समस्या रहती है। कभी-कभी तो फाल्ट ठीक कराने के लिए दो दिन का इंतजार करना पड़ता है।
-महेंद्र कुमार, फुलमनहां