फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Canal not cleaned, irrigation being done through pumping set

Maharajganj News: नहर की नहीं हुई सफाई, पंपिंग सेट से हो रही सिंचाई

Tue, 02 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Canal not cleaned, irrigation being done through pumping set
घुघली। क्षेत्र में खेतों की सिचाई नहरों से करना काफी मुश्किल काम हो गया है। वर्षों से राजवाहों व माइनरों की सफाई नहीं हुई है। अगर सफाई हुई भी तो सिर्फ जेसीबी मशीन से वह भी केवल सिल्ट निकासी हुई है। सिल्ट निकालकर नहरों की पटरियों पर रख दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 60 किलोमीटर की लंबाई वाले कप्तानगंज रजवाहा जनपद के बरवा कला कोठी से नारायणी शाखा से निकली हुई है। यह रजवाहा जनपद में 24 किलोमीटर तक फैली है। चार दर्जन से अधिक गांवों की सिंचाई व्यवस्था इसी नहर पर टिकी है। रजवाहों की चौड़ाई 12 मीटर तक होनी चाहिए। सफाई न होने से सिंचाई क्षमता 70 फीसदी कम हो गई है। इन नहरों की मानक क्षमता 1.10 क्यूसेक होनी चाहिए, लेकिन सफाई न होने से 50 सेमी भी पानी का दबाव तटबंध नहीं रोक पाता है।
विज्ञापन

किसान राम ध्यान मल्ल, विद्या सिंह, सुरेंदर, विनोद पाण्डेय, भरत शुक्ल ने चौमुखा माइनर में बिगत तीन वर्षों से पानी ही नहीं आया है। बीच में घास उगी है। यहां तो नहर का वजूद ही समाप्त हो गया है। खेतों की सिंचाई पंपिंग सेट से की जाती है। अवर अभियंता रूपेश वर्मा ने कहा की नहरों की सफाई हुई है। कुछ जगह नहीं हुई है। पानी का दबाव बढ़ने पर पानी पहुंच जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed