फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Camps will be organized in all blocks to make golden cards

Maharajganj News: गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सभी ब्लाॅकों में लगेगा कैंप

Thu, 05 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized in all blocks to make golden cards
महराजगंज। जिले के सभी ब्लाॅकों में कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों का गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। इस लाभ से कोई लाभार्थी वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में आठ लाख 50 हजार लाभार्थियों का गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाया गया है, लेकिन अभी भी हजारों ऐसे पात्र लाभार्थी है, जिन्हें या तो योजना की जानकारी नहीं है या वे तकनीकी कारणों से वंचित रह गए है। ऐसे में सभी लोगों को चिह्नित करके कार्ड बनाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। गोल्डन कार्ड की जरिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार केंद्र या निजी अस्पतालों में होता है। यह योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित हो रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. नीरज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि इसके लिए सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। वे अपने ब्लाॅकों में कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों का गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनवाएं। आशा कार्यकर्ता की मदद से पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed