{"_id":"65e49d21a701a5339b0dcf4b","slug":"campaign-to-collect-suggestions-for-resolution-letter-started-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117006-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रीकरण अभियान की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रीकरण अभियान की हुई शुरुआत
Sun, 03 Mar 2024 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विकसित भारत के लिए संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रीकरण अभियान की शुरुआत कर की। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी छठे लाल निगम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को लोगों की भागीदारी व सुझाव से विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र के रूप में बनाने का फैसला लिया गया है।
पूरे देश से एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव इकट्ठे किए जाएंगे। जिनके आधार पर विकसित भारत के लिए पार्टी का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 26 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर की जा चुकी है। इस संकल्प पत्र में जन-जन की भावना इसमें आए। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि जन-जन की भावनाओं को चाहे युवा हो चाहे महिला हो, रोजगार हो, चाहे गरीब हो, चाहे किसान हो, शिक्षक हो, व्यापारी हो, उद्योगपति हो, आदिवासी हो, दलित हो, छात्र हो, कर्मचारी हो हर एक व्यक्ति के सुझाव हम संकल्प पत्र में लेंगे, उनको समाहित करेंगे और उन सभी सुझावों पर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।उन्होंने कहा कि इस अभियान का जहां 26 फरवरी को केंद्र ने शुभारंभ किया था। वहीं उत्तर प्रदेश में ये अभियान 15 मार्च तक चलेगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि तीन तरह के सुझाव जो इस अभियान के माध्यम से हम लेंगे सोशल मीडिया जैसे नमो ऐप, सोशल मीडिया के अन्य माध्यम फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, वॉट्सऐप इनके माध्यम से भी प्रदेश की जनता से संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगेंगे। अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव ना भेज सकें तो एक सुझाव बॉक्स होगा जिसके माध्यम से लिखित रूप में अपने सुझाव इस सजेशन बॉक्स में डाल सकता है। मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी इस संकल्प पत्र को जांच करेगी। इस दौरान सदर विधान सभा संयोजक आशोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी मौजूद रहे।