{"_id":"60e4a3898ebc3ebb4a5ab8bf","slug":"camp-held-in-baraipar-crowd-gathered-to-get-vaccinated-maharajganj-news-gkp4009158123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरईपार में लगा कैंप, टीका लगवाने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरईपार में लगा कैंप, टीका लगवाने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार में लगा कैंप, टीका लगवाने उमड़ी भीड़
महराजगंज। परतावल ब्लॉक के बड़हरा बरईपार गांव में मंगलवार को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए कैंप लगा तो अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। इससे केंद्र पर तैनात कर्मियों को टीका लगाने में परेशानी हुई। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सुबह 9:30 बजे एएनएम मनोरमा सिंह, मिंटू, सीएचओ प्रज्ञा चौधरी पहुंची। इसके पहले ही गांव लोगों की भीड़ लग चुकी थी।
बड़हरा बरईपार गांव के प्राथमिक विद्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में टीका लगवाने के प्रति ज्यादा उत्साह दिखा। 16000 की आबादी वाले गांव में महज एक केंद्र बनने से टीका लगवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रजिस्टर में नाम दर्ज कराने से लेकर टीका लगवाने तक लोगों को उमस भरी गर्मी में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण मदन, गनेश चंद, श्रीकांत, राधेश्याम, राजू, शनिचरी देवी, आशा, दीपनारायण, विमला देवी, मेरूद्दीन खान आदि ने बताया कि 16 हजार की जनसंख्या वाले गांव में मात्र 110 लोगों को टीका लगना था। ऐसे में एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचकर लाइन में खड़े हो गए। निजामुद्दीन, रामबली, आशा देवी, कैलाश, सतेंद्र गुप्ता, चंद्रदेव, शत्रुधन कन्नौजिया ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलता तो इतनी परेशानी नहीं होती। धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ ज्यादा होने के कारण टीका नहीं लग पाया। गांव में आशा मीना गुप्ता, शीला देवी, मीना देवी, आंगनबाड़ी सीमा परवीन लोगों को जागरूक करने में जुटी रहीं।
गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 16000 है। गांव में लगभग 9000 पुरुष तथा 7000 महिलाएं है। साक्षरता दर 66 प्रतिशत है। 5000 युवा तथा 4000 बुजुर्ग हैं। गांव के एक प्रतिशत से कम लोग सरकारी सेवा में है। अन्य लोग खेती, मजदूरी करते हैं। महिला साक्षरता दर 45 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सोमवार को मोबाइल फोन पर मैसेज के माध्यम से पता चला कि मंगलवार को गांव में टीकाकरण शिविर लगेगा। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि मात्र 110 लोगों को ही टीका लग पाएगा। गांव बहुत बड़ा है। ऐसे में कुछ मोहल्लों में ही टीकाकरण के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद केंद्र पर ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए।
हेसामुद्दीन, ग्राम प्रधान
शत-प्रतिशत टीका लगाने की व्यवस्था है। शेड्यूल के अनुसार गांव में कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। भीड़ की वजह से कर्मियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। सभी को बेहतर ढंग से टीका लगाया जा रहा है।
डॉ. आईए अंसारी, डिप्टी सीएमओ