{"_id":"6525a94a5831f4fd260f8717","slug":"came-home-and-said-that-he-had-killed-his-wife-and-buried-her-then-ran-away-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7471-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर आकर बोला पत्नी की हत्या कर दफन कर दिया हूं, फिर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर आकर बोला पत्नी की हत्या कर दफन कर दिया हूं, फिर हुआ फरार
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को फोन कर बताया कि बेटे ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर ने की जांच पड़ताल
हत्या की आशंका में शव की तलाश में जुटी रही पुलिस, नहीं मिला सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रविवार रात में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा खास एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि मेरे बेटे ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को गांव के सिवान में दफन कर दिया है। मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। टीम पूरी रात आसपास के जगहों पर महिला और उसके पति की खोजबीन में लगी रही, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा खास निवासी घनश्याम कन्नौजिया रविवार रात में पत्नी संगीता (29) को झाड़-फूंक के नाम पर साथ लेकर कहीं निकला। जब वह कुछ देर बाद अकेले घर लौटा तो घर मौजूद बच्चों ने पिता से पूछा मां कहां तो बताया कि हमने उसकी हत्या करके गांव के सिवान में एक स्थान पर जमीन में दफन कर घर आ गया हूं। मां की मौत की सूचना मिलते ही बच्चों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
वहीं घनश्याम कन्नौजिया के पिता ने रामकेवल कन्नौजिया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व सीओ सदर अजय सिंह चौहान व थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गांव के सिवान सहित नाला, ताल पोखरी में शव की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला का पति घनश्याम कन्नौजिया भी फरार है।
विज्ञापन
पनियरा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पति फरार है। सूचना के आधार पर शव की तलाश की जा रही है। अभी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।