{"_id":"68e4251b0f0a7cfa1605c6a5","slug":"called-on-the-pretext-of-tea-and-held-hostage-ransom-of-rs-4-lakh-extorted-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161231-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चाय के बहाने बुलाकर बनाया बंधक, 4 लाख वसूली फिराैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चाय के बहाने बुलाकर बनाया बंधक, 4 लाख वसूली फिराैती
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौकी अंतर्गत इस्लामपुर गांव निवासी एक युवक को नेपाल निवासी एक युवक ने दोस्ती का हवाला देते हुए चाय पीने के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया और चार लाख की फिरौती लेने के बाद उसे छोड़ा गया।
इस दौरान युवक को पीटा भी गया। फिरौती देने के बाद युवक ने अपने घर पहुंचकर और नेपाल के विथरी थाने की पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवक आजाद अहमद ने बताया कि जिस दोस्त पर भरोसा था वही दुश्मन बन बैठा पिस्टल दिखाकर चार लाख नेपाली रुपये ले लिए। आजाद अहमद के अनुसार, नेपाल निवासी परवेज नामक युवक से उसकी पुरानी पहचान थी। तीन अक्तूबर को परवेज ने उसे फोन कर नेपाल भंसार कार्यालय में एक सामान पास कराने और मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद परवेज उसे बाइक बाइक पर बैठाकर भैरहवां एयरपोर्ट चौराहा होते हुए लुंबिनी रोड स्थित मोतीपुर ले गया। मोतीपुर के पास एक ईंट भट्टे के गोदाम में पहले से आठ से 10 उसके अन्य साथी थे। वहां पहुंचने पर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद मोबाइल से आजाद अहमद के रिश्तेदारों को फोन कर चार लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जब रिश्तेदारों ने पैसे देने में आनाकानी की, तो एक युवक ने आजाद की कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। देर रात युवक से फिरौती की रकम लेने के बाद उसे मारपीट कर सुनसान रास्ते पर फेंक दिया। आजाद ने बताया कि उसने नेपाल विथरी थाने में शिकायत पत्र दिया है। वहीं कोतवाल सोनौली अजित प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नही है।