फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Business worth Rs 14 crore is being organized in the district

Maharajganj News: जिले में सज रहा 14 करोड़ का कारोबार

Mon, 11 Mar 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Business worth Rs 14 crore is being organized in the district
महराजगंज। होली पर्व करीब आ रहा है। ऐसे में बाजार सज रहा है। मिठाई, रंग, अबीर-गुलाल, कपड़े आदि की अलग-अलग वैरायटी बाजार में आ रही है। इस बार अच्छा कारोबार होने की संभावना से व्यापारी भी खुश हैं। होली पर जिले में रंग-गुलाल और पिचकारी का एक करोड़, कपड़ों का पांच करोड़ और मिठाई व किराना, मीट आदि पर करीब आठ करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले साल होली पर रंग-गुलाल और पिचकारी की अधिक बिक्री नहीं हुई थी। लेकिन इस बार अभी से दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदार नीरज के मुताबिक रंग और गुलाल की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। पिचकारी, मास्क और टोपी भी विभिन्न तरह की हैं। जिन्हें बच्चे पसंद कर रहे हैं। जिले में करीब एक करोड़ का कारोबार होने का आसार हैं।
विज्ञापन

होली पर्व को देखते हुए कपड़े की मांग बढ़ गई है। महिलाओं ने साड़ियों की खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सिल्क और डिजाइनर साड़ी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही गर्मी के कपड़े भी लोग खरीद रहे हैं। युवा होली पर कुर्ता पायजामा पहनना अधिक पसंद करते हैं। जिसकी खरीदारी शुरू हो गई है। उम्मीद है इस बार होली पर कपड़ों का करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर रंगों के साथ मिठाई की बिक्री भी जमकर होती है। मिठाई व गुझिया की खुशबू से दुकानें महकने लगी हैं। पेड़ा, बर्फी, लड्डू और रसगुल्ले की मांग भी है। गोले और खांड के खिलौने से दुकानें सजी हैं। जिनकी जमकर बिक्री हो रही है। किराना की दुकानों पर भी होली की तैयारी के लिए लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मिठाई और किराना आदि की दुकानों पर आठ करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में विशेष तैयारी की जा रही है। कारोबारी गोरखपुर, कानपुर, दिल्ली से सामान मंगा रहे हैं। वहीं कपड़ा कारोबारी सूरत समेत अन्य शहरों से सामान मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed