{"_id":"6517275e40a165f75d053294","slug":"buses-will-operate-from-chowpariya-during-the-festival-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6781-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महोत्सव के दौरान चौपरिया से संचालित होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महोत्सव के दौरान चौपरिया से संचालित होंगी बसें
विज्ञापन
यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक से तीन अक्तूबर तक नगर में होने वाले महोत्सव में भीड़ के आने के दृष्टिगत बस स्टेशन को चौपरिया से संचालित किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरा करा लें।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने महोत्सव को लेकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों के पार्किंग के लिए दुर्गा मंदिर के पीछे, रोडवेज, पीजी कॉलेज व पुरानी तहसील की भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस विभाग व यातायात से जुड़े कर्मी इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की पहल करें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से इसकी निगरानी करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान वाहनों का रूट रहेगा परिवर्तित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज महोत्सव एक, दो एवं तीन अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज खेल मैदान में होगा। इस बीच शहर में सुबह 10 बजे से रात्रि दो बजे तक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट परिवर्तन किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सिसवा घुघुली के तरफ से आने वाले सभी वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना हो वह वाहन नो-इंट्री के समय शिकारपुर, परतावल ,पनियरा, कैम्पियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे। निचलौल के तरफ से आने वाले सभी वाहन, जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड़ की ओर जाना है, वह सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे। चौक रोड़ से आने वाले सभी वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड़ की ओर जाना हो वह झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर,परतावल होकर जाएंगे।
फरेंदा की ओर से आने वाले सभी वाहन, जिनको निचलौल, चौक, सिंदुरिया, शिकारपुर जाना हो, वह फरेंदा छतरी पुल से कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। गोरखपुर ,परतावल बाजार के तरफ आने वाले सभी वाहन शिकारपुर से ही डायवर्जन रोका जाएगा। आपातकालीन सेवायें जारी रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच देखी तैयारी
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार की रात को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए ओडीओपी स्टाॅल के कर्मियों को उपलब्ध कराए गए जगह को देखा तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महोत्सव का प्रसारण दिखाने के लिए लगेगी छह बड़ी स्क्रीन
महराजगंज महोत्सव का प्रसारण दिखाने के लिए नगर में छह बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। पुरानी तहसील, दुर्गा मंदिर, रोडवेज के पास व कार्यक्रम स्थल पर तीन बड़ृे स्क्रीन लगाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिन भर तैयारियों में जुटे रहे कर्मी
रविवार से प्रारंभ हो रहे महोत्सव की तैयारियों को लेकर कर्मी पूरी तत्परता से जुटे रहे। मुख्य पंडाल के साथ ही पंडाल के बाएं व दाएं तरफ स्टाॅल तैयार करने में कर्मी जुटे रहे। इसमें ओडीओपी के अलावा विभागीय व अन्य निजी स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न निकायों के कुल 100 सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
तैयारियों में जुटे कलाकार
महोत्सव में अपनी कला को प्रस्तुत करने को आतुर कलाकार शुक्रवार को तैयारियों में जुटे रहे। स्कूली युवा हों या स्थानीय युवा सभी अपने अभ्यास को मजबूत करने में जुटे हैं। यही नहीं एनसीसी कैडेट व मंच की व्यवस्था से जुड़े अन्य लोग भी अपने तैयारियों को दुरुस्त करते पाए गए।