{"_id":"67bb71cba261f9d80d0d0929","slug":"buses-went-to-maha-kumbh-passengers-from-farenda-paniara-thuthibari-troubled-maharajganj-news-c-206-1-go11002-143333-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महाकुंभ में गईं बसें...फरेंदा-पनियरा, ठूठीबारी के यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महाकुंभ में गईं बसें...फरेंदा-पनियरा, ठूठीबारी के यात्री परेशान
Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज डिपो में यात्रियों के लिए बसों की किल्लत फिर शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि फरेंदा और पनियरा के लिए सिर्फ एक-एक बस इस समय मुख्यालय से जा रही है।
बसों की उपलब्धता पिछले दो दिन से गड़बड़ होने के चलते लोग निजी साधन अथवा प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। रविवार अवकाश के बाद भी रोडवेज बस स्टेशन पर पनियरा और फरेंदा के लिए यात्री तो दिखे, लेकिन गंतव्य तक जाने वाली बसें नहीं दिखीं।
महराजगंज डिपो के पास 62 बसों का जत्था तो है, लेकिन मौजूदा समय में अधिकतर बसों को महाकुंभ में लगा दिया गया है। इसके कारण डिपो सिर्फ 32 बसों के सहारे लोकल रूट पर आवागमन की सुविधा बहाल किए हुए है। इसमें से सर्वाधिक 4-4 बसें गोरखपुर और निचलौल रूट पर दोपहर से पहले तो 5-5 बस देर शाम तक के लिए निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
वहीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर भी कुछ बसों को अन्य रूटों पर लगाया गया है, जिससे फरेंदा और पनियरा पिछले दो दिन से एक-एक बस ही जा रही हैं। जाने के लिए समय भी निर्धारित नहीं है। इससे यात्रियों की पर्याप्त संख्या होते ही इन्हें संबंधित रूट पर रवाना कर दिया जाता है, जिससे इन रूटों पर रोज आवागमन करने वाले इंतजार में ही रह जा रहे हैं।
रविवार को बस स्टेशन पर पनियरा और फरेंदा के लिए यात्री अधिक दिखे। सौरभ जायसवाल और त्रियुगी ने बताया कि पनियरा जाने के लिए 10 बजे से इंतजार कर रहा हूं। करीब 40 मिनट हो गए कोई बस पनियरा के लिए नहीं मिली।