फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus station will be established at the headquarters, report sought

Maharajganj News: मुख्यालय पर स्थापित होगा बस अड्डा, मांगी गई रिपोर्ट

Sat, 24 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bus station will be established at the headquarters, report sought
महराजगंज। निजी बस स्टैंड और पर्यटक वाहनों को पार्क करने के लिए रोडवेज बस स्टेशन की तरह ही निजी बस स्टेशन स्थापित होगा। इसके लिए विभाग को मुख्यालय के निकट मुख्य मार्ग पर एक एकड़ भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

महराजगंज जिला मुख्यालय से गौरखपुर, निचलौल, ठूठीबारी, फरेंदा, सोनौली, पनियरा के लिए निजी बसे स्टेज कैरिज लाइसेंस लेकर चलाई जाती हैं, लेकिन किसी मार्ग पर निजी साधनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं है। मुख्य मार्ग पर जहां-तहां इन वाहनों को खड़ाकर सवारी भरने और उतारने का कार्य होता है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

साथ ही किसी रूट पर अगर निजी वाहनों का इंतजार करना हो तो यात्रियों को सड़क के किनारे ही इंतजार की मजबूरी रहती थी, लेकिन अब शासन से समस्या के समाधान के लिए निजी बस अड्डा स्थापित कराने की योजना तैयार की है। विभाग से एक एकड़ भूमि चिह्नित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस भूमि को विकसित कर निजी बस स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। यहां यात्री सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed