{"_id":"65e8501bf3d6b148f10a8ae3","slug":"bus-going-from-lumbini-to-kathmandu-fell-into-river-seven-dead-2024-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लुंबिनी से काठमांडों जा रही बस नदी में गिरी, सात की मौत- 39 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लुंबिनी से काठमांडों जा रही बस नदी में गिरी, सात की मौत- 39 घायल
Wed, 06 Mar 2024 04:44 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:44 PM IST
सार
मंगलवार देर रात लुंबिनी से निकली यात्री बस भैरहवा होते हुए काठमांडों जा रही थी, जो सुबह करीब चार बजे धादिंग गजुरी के गलौदी त्रिशूली नदी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुंबिनी बस पार्क से 46 यात्रियों को लेकर काठमांडों जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। जिसमें बस सवार सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 39 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत एवं बचाव में जुट गई। हलांकि, अभी तक यात्रियों की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात लुंबिनी से निकली यात्री बस भैरहवा होते हुए काठमांडों जा रही थी, जो सुबह करीब चार बजे धादिंग गजुरी के गलौदी त्रिशूली नदी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस सवार सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 39 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए काठमांडों अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस डीएसपी संटू जायसवाल ने बताया कि बस के त्रिशूली में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सिद्धार्थ ट्रांसपोर्ट की बस लुंबिनी के पड़रिया से काठमांडों जा रही थी। बस त्रिशुली नदी में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई। कई यात्री अभी लापता है। बचाव अभियान जारी है। सशस्त्र पुलिस की गोताखोर टीम दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है।
विज्ञापन