{"_id":"61d87c327906e77c6b7a9e59","slug":"bus-driver-fond-positive-at-sonoli-maharajganj-news-gkp422861615","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक निकला पॉजिटिव तीर्थ यात्रियों से भरी बस सरहद से वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक निकला पॉजिटिव तीर्थ यात्रियों से भरी बस सरहद से वापस
विज्ञापन
मध्यप्रदेश का बस चालक निकला पॉजिटिव, दो बसें सीमा से वापस
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से भारतीय तीर्थ यात्रियों को लेकर नेपाल काठमांडू जा रही दो बसें सरहद से वापस लौटा दी गईं। इसमें मध्यप्रदेश का चालक और अरुणाचल प्रदेश के चार यात्री पॉजिटिव पाए गए। बस के सभी यात्रियों को नेपाल पुलिस ने प्रवेश की इजाजत नहीं दी। लिहाजा सभी पर्यटक लौट गए।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे 42 भारतीय यात्रियों को लेकर एक बस अरुणाचल प्रदेश से सोनौली पहुंची और नेपाल जाने के दौरान सीमा के बेलहिया स्थित हेल्प डेस्क पर एंटीजन किट से सभी यात्रियों की जांच शुरू हुई जिसमें पहले की संख्या में चार यात्री पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मध्यप्रदेश के 48 यात्रियों को काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन को जा रही बस के चालक की जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया। दोनों बसों के यात्रियों को नेपाल पुलिस ने सीमा से वापस लौटा दिया। बेलहिया इंस्पेक्टर नवीन पौडेल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार की जांच में भारतीय दो बसों में यात्री पॉजिटिव पाए गए सभी को क्वारंटीन की सलाह देते हुए उन्हें घर भेज दिया गया।
सोनौली सीमा पर जांच तेज, 500 लोगों का हुआ टेस्ट
ओमिक्रॉन को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर दोनों देशों की तरफ से लगे हेल्प डेस्क पर भारत से नेपाल जाने वाले तीर्थ यात्री और पर्यटकों की जांच की जा रही है। ठीक उसी तरह नेपाल से भारत आने वालों का टेस्ट सीमा पर हो रहा है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तक नेपाल से आने वाले करीब पांच सौ लोगों का एंटीजन किट से सोनौली सीमा पर जांच की गई। सीमा पर जांच प्रक्रिया की कड़ाई के लिए स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा भी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. जिंतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। अभी प्रतिदिन पांच से छह सौ यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। संदेह होने पर आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।