Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Burning stubble reduces soil fertility.

Maharajganj News: पराली जलाने से घटती है मिट्टी की उर्वरता

Sat, 28 Nov 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Burning stubble reduces soil fertility.
मिठौरा। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और जीरो टिलेज (शून्य जुताई) तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए। धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर जैविक खाद के रूप में उपयोग करना जरूरी है।
विज्ञापन

केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करना चाहिए। डॉ. अजय ने बताया कि फसल अवशेषों से तैयार जैविक खाद के इस्तेमाल से मिट्टी में जैविक कार्बन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिक अनुराग कुमार और डॉ. दीपक कुमार सिंह ने जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बोआई की तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि धान की कटाई के बाद बिना जुताई किए सीधे गेहूं की बोआई करने से 10 से 15 दिन का समय बचता है। इससे खेत की नमी भी सुरक्षित रहती है और प्रति हेक्टेयर करीब 2500 से 3000 रुपये तक लागत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed