फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buldoger ran against incroachment

चला बुलडोजर, हटा अतिक्रमण

Sat, 28 May 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Buldoger ran against incroachment
चला बुलडोजर, हटा अतिक्रमण
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। कस्बे में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। इससे सड़क की पटरियां अतिक्रमणमुक्त हो गईं। नायब तहसीलदार विवेकानंद दूबे के नेतृत्व में परतावल चौराहे से लेकर परतावल बाजार तक अतिक्रमण हटवाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ अभियान शाम चार बजे तक चला। इस दौरान अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी, थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी ब्रह्म उपाध्याय, शिवम दूबे, अवर अभियंता डीएन सिंह, संजय यादव, सुजीत यादव आदि मौजूद थे। संवाद
-------
अतिक्रमण हटाने की मांग
परतावल। महादेवा उर्फ बलुआभार में ग्राम सभा की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए ग्रामीण विंध्याचल कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि राजस्व गांव बलुआभार में खाद के गड्ढ़े, खलिहान, चकरोड और तालाब आदि पर अतिक्रमण है। संवाद
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए एएनएम तैयार करें माइक्रोप्लान
महराजगंज। नए उपकेंद्र पर कार्य करने वाली सभी एएनएम अपने-अपने क्षेत्र में समय से माइक्रोप्लान तैयार कर लें। साथ ही सभी छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की जरूरी सूची भी तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने सीएचसी सभागार में शुक्रवार को बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सीएचसी क्षेत्र में 10 नए उपकेंद्र बढ़े हैं। इन उपकेंद्र पर तैनात एएनएम को अब अलग माइक्रोप्लान तैयार कर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी एएनएम को शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चेतावनी दी कि अगर दायित्व के निर्वहन में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मात़ृत्व दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अंकित, एएनएम रिना, रिंकी, मधुमिता, पूजा और वंदना आदि मौजूद थीं।
ट्रक विक्रेता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को ट्रक खरीदना जी का जंजाल बन गया। अठ्ठारह माह पूर्व कोल्हुई क्षेत्र के करुआवल निवासी राजेंद्र यादव ने नौतनवां के सुशील कुमार पाठक से 9 लाख पचहत्तर हजार में ट्रक खरीदा। गोरखपुर आरटीओ ऑफिस से अपने नाम ट्रांसफर कराया। हर माह टैक्स भी जमा हो रहा था। 18 मई को ट्रक का फिटनेस बनवाने गोरखपुर आरटीओ ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि इस नंबर की ट्रक ब्लैक लिस्टेड है और नागालैंड में पंजीकृत है। राजेंद्र ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोल्हुई पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रक बेचने वाले नौतनवां निवासी सुशील कुमार पाठक व कुलदीप सिंह सरदार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed